8 लाख के इनामी नक्सली दामू दादा का तेलंगाना में हाई अटैक से मौत

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ व पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सक्रिय हाईकोर नक्सली कट्टी मोहन राव (प्रकाश उर्फ दामू दादा) का तेलंगाना में 10 जून की सुबह 11.30 बजे हाई अटैक आने की वजह से मौत हो गया। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस संबंध में नक्सलियों ने रविवार को प्रेस नोट जारी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दामू दादा कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।   

नक्सलिययों ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि कट्टी मोहन राव लंबे समय से अस्थमा , बीपी व शुगर जैसी गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे थे जिसका पीएलजीए के डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे थे। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। 10 जून की सुबह अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई और रविवार की सुबह 11.30 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। तेलंगाना के जंगलों में पीएलजीए के द्वारा विशाल जुलूस निकाल कर कट्टी मोहन राव की चिता भी जला दी गई है। कट्टी मोहन राव वर्तमान में डीवीसीमेंबर था, जो तेलंगाना और दक्षिण बस्तर इलाके में पिछले कई वर्षों से सक्रिय रह कर काम कर रहा था।

छतीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का विस्तार करने के लिए साल 2008 में बड़े लीडरों ने कट्टी मोहन राव को दंडकारण्य भेजा था। यहां माओवाद संगठन में लाल लड़ाके को जोड?े के साथ ही संगठन को मजबूती देने का कार्य किया करता था। छतीसगढ़ पुलिस को भी लंबे समय से इसकी तलाश थी और दन्तेवाड़ा एसपी ने कट्टी मोहन राव पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *