मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलका पौधा रोपा

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में मौलका पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। मौलएक सुपरिचित वृक्ष है। इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मौलसिरी या बकुल कहा जाता है। मौलसिरी एक औषधीय वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। मौलका उपयोग वास्तुदोष निवारण के लिए भी किया जाता है। इसके चमकीले हरे पत्ते सुंदर बनावट वृक्ष को आकर्षक बनाते हैं। चित्त को आनंद देने वाले मनोरम सुंगधित पुष्पों से युक्त मौलके सदाहरित वृक्ष सड़कों के किनारे और बाटिकाओं में मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *