राशिद खान ने बैट और बॉल से दिखाया कमाल, लाहौर कलंदर्स जीता

नई दिल्ली
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2021 के दूसरे फेज में लाहौर कलंदर्स ने इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। राशिद खान ने पहले बॉल और फिर बैट से जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। 9 जून से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में पीएसएल का दूसरा फेज शुरू हुआ और अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने 144 रनों का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। राशिद खान ने चार ओवर में महज 9 रन देकर एक विकेट लिया और 5 गेंद पर 15 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
 
लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीता और इस्लामाबाद युनाइटेड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस्लामाबाद युनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद इस्लामाबाद युनाइटेड के लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 27 रनों की पारी खेली। हसल अली ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। जेम्स फॉकनर ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि अहमद दानियाल और हैरिस राउफ ने दो-दो विकेट झटके।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *