कानपुर में लोडर को बस ने मारी टक्कर, 17 की मौत,मुआवजे की घोषणा

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. बस और लोडर की भीषण टक्कर हुई है. हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई. बता दें, बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी.

हादसे का शिकार हुई बस मां पीतांबरा ट्रैवल्स की थी, जो काफी तेज रफ्तार में जा रही थी. तबी बस की सचेंडी के पास गलत दिशा से आ रही एक लोडर टैंपो से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए, बस भी बेकाबू होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई. टेंपो में सवार सभी बारह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इधर, बस के खाई में पलट जाने से यात्री बस के अंदर ही फंस गए. आसपास के ग्रामीणों ने पीछे का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला. पुलिस ने जेसीबी से बस को सीधा कराकर लोगों को बाहर निकलवाया. तब तक चार सवारियों की मौत हो गई थी. देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *