सब्जी बेचने लगी लेडी डॉन, प्रेमी के साथ कैसी आई पुलिस के शिकंजे में

 कानपुर  
आशु यादव हत्याकांड की मुख्य आरोपित 50 हजार की इनामी लेडी डॉन दीपिका शुक्ला और 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर उसके प्रेमी अमित गुप्ता को एसटीएफ ने  गिरफ्तार कर लिया। दोनों गाजियाबाद में छुपे हुए थे और सोमवार को यहां अमित अपनी मां से मिलने आया हुआ था। टाटमिल के पास एसटीएफ ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 

रेलबाजार निवासी आशु यादव की 31 दिसंबर 2020 की रात को हत्या कर दी गई था। बर्रा इलाके में उसका शव उसी की कार में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना का राजफाश कर किदवई नगर निवासी सचिन वर्मा व किशन वर्मा को जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि शिवली कानपुर देहात निवासी गैंगस्टर दीपिका शुक्ला से आशु के संबंध थे। वहीं दूसरी तरफ दीपिका के हरबंश मोहाल निवासी गैंगस्टर अमित गुप्ता से भी संबंध थे। आखिर में दीपिका आशु से दूरी बनाने लगी तो वो उसके पीछे पड़ा था। तब अमित व दीपिका ने मिलकर वारदात की साजिश रची और आशु को अपने घर बुलाया। यहीं पर गला कसकर आशु को मार दिया था। सचिन व किशन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। अमित और दीपिका फरार चल रहे थे। एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर दोनों की गिरफ्तारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *