फ्रेंडशिप से लिवइन और फिर ब्रेकअप के बाद निकाह 

 बुलंदशह 
सोशल साइट फेसबुक पर कानपुर की एक युवती की गुलावठी क्षेत्र के युवक से दोस्ती हो गई। बातों-बातों में दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक उसे कानपुर से भगाकर दिल्ली ले गया, जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बाद में आरोपी युवक ने युवती के गर्भवती होने पर उसे गर्भपात कराकर छोड़ दिया। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर युवक-युवती को महिला थाना बुलाया। यहां दोनों पक्षों की सहमति से उनका निकाह भी करा दिया गया। पुलिसकर्मियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मामले में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मेरठ प्रांत संयोजक कदीम आलम एडवोकेट ने पीड़िता का साथ देते हुए निकाह की पहल कराई। 

कानपुर के थाना सिकंदरा की रहने वाली युवती के अनुसार करीब पांच साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती गुलावठी के युवक से हुई थी। दोनों लगातार बातचीत करने लगे और एक-दूसरे को प्यार करने लगे। फोन पर ही दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसम भी खा लीं। पीड़िता के अनुसार युवक उसे कानपुर से भगाकर दिल्ली ले गया। वह अपने घर से दो लाख रुपये की नगदी और काफी जेवरात लेकर गई थी। दिल्ली में एक कमरे में दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। आरोप है कि उसके रुपये और जेवरात ले लिए गए। युवती के गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर जबरन गर्भपात की दवा खिला दी गई। इससे युवती का गर्भपात हो गया। इसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *