लालू ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

पटना 
राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भी नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला। लालू ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि जदयू-भाजपा के 16 वर्षों के अथक प्रयास और नकारात्मक राजनीति का प्रतिफल है कि बिहार नीचे से शीर्ष पर है। कहा कि कथित जंगलराज का रोना रोने वाले पूर्वाग्रह से ग्रस्त जीव आजकल जुबान पर ताला जड़ बिलों में छुपे हैं। कहा कि बिहार का सत्यानाश हो जाए लेकिन उन लोगों को सामाजिक-आर्थिक न्याय गंवारा नहीं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हमारे द्वारा बनाए गए हजारों स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करा भूत बंगला तो स्कूलों को गैराज बना दिया। कहा कि इसी का नतीजा है कि इन्हीं का नीति आयोग बिहार को नीचे से टॉप करा रहा है। लालू ने कहा कि कथित डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *