एप्को द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ आज

 भोपाल

विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून के अवसर पर पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। पारिस्थितिकी तंत्र पुन: स्थापना (इकोसिस्टम रेस्टोरेशन) विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में इको क्लब के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी और स्लोगन के साथ पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालयीन विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा 5 जून को सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रदेश के सभी इको क्लब विद्यार्थी, शिक्षक, प्राध्यापक और आम नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता गूगल फार्म के माध्यम से आयोजित की जायेगी, जिसकी लिंक https://forms.gle/GsBCoba9kL3332Zj7 है। आंचलिक विज्ञान केन्द्र और एप्को द्वारा 5 जून को 11 बजे से ऑनलाइन पेनल डिस्कशन का प्रसारण भी होगा। इसकी लिंक https://youtu.be/hMnY7u6ZNYw होगी।

चित्रकला और स्लोगन के साथ पोस्टर प्रतियोगिता के लिये विद्यार्थियों को ड्रॉइंग शीट A3 साइज़ एवं फाइल प्रकार और साइज़ – JPEG and 2.5-10MB लेना होगी। ड्रॉइंग शीट के नीचे दाहिनी तरफ प्रतिभागी हस्ताक्षर के साथ अपना नाम, पता, ई-मेल और मोबाइल नंबर लिखेंगे। प्रविष्टियाँ एप्को के ई-मेल ngcepcomp@gmail.com पर सात जून को शाम 5 बजे तक स्वीकार की जायेंगी।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

चित्रकला और स्लोगन के साथ पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना (दो) पुरस्कार के रूप में क्रमश: 2000/-, 1500/-, 1000/- और 500-500 रूपये की राशि दी जायेगी। विजेताओं को पुरस्कार राशि आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी। विजेताओं का चयन बाह्य निर्णायक पेनल द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *