आइआइटी इंदौर की नियमित कक्षाएं जुलाई से शुरू हो सकती है

इंदौर
 कोरोना महामारी के चलते देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षा भी प्रभावित हुई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) इंदौर में भी एक वर्ष से कक्षाएं प्रभावित हो रही है। संस्थान में कई विद्यार्थी और शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। इसके चलते पिछले लाकडाउन से विद्यार्थियों की पढ़ाई आनलाइन कराई जा रही है। आइआइटी इंदौर परिसर में ही विद्यार्थियों का छात्रावास है। यहीं रहकर ज्यादातर विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

अब आइआइटी के अधिकारी नियमित कक्षाएं लगाने पर विचार कर रहे हैं। संक्रमण दर कम होने से फिर से उम्मीद है कि जुलाई में कक्षाओं की शुरुआत हो जाए। कई विद्यार्थी ऐसे भी है जो अपने घर चले गए हैं और वहीं से आनलाइन कक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को भी संस्थान वापस बुलाएगा। नियमित कक्षाएं नहीं लगने से सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि इंजीनियरिंग में ज्यादातर विषय प्रेक्टिकल होते हैं ऐसे में विद्यार्थियों का लैब में आना-जाना भी कम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *