महाराष्ट्र के बदलापुर में केमिकल फैक्ट्री से लीक हुई गैस, लोगों को सांस लेने में दिक्कत, छाई धुंध

मुंबई
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में गुरुवार देर रात बदलापुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। ठाणे नगर निगम द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से गुरुवार देर रात करीब 10:22 बजे गैस लीक की सूचना मिली। इससे फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने संबंधि दिक्कतों और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। घटना मुंबई के पास बदलापुर की है जहां फैक्ट्री से गैस लीक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सड़क पर खड़े शख्य द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों ओर गैस की धुंध छाई हुई है। गैस काफी बड़े क्षेत्रफल तक वायुमंडल में फैल गई थी। राहत की खबर यह है कि किसी अनहोनी से पहले ही गैस रिसाव को रोक दिया गया है। ठाणे नगर निगम के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और रात 11:24 बजे गैस रिसाव को रोक दिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *