NCB ने सुशांत के बॉडीगार्ड को भेजा समन, इससे पहले नौकर नीरज और केशव से हो चुकी है पूछताछ

मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ने उनके बॉडीगार्ड को पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के बॉडीगार्ड से इससे पहले भी पूछताछ की गई थी। इससे पहले NCB ने समन जारी कर सुशांत के नौकर नीरज और केशव को पूछताछ के लिए तलब किया था।

बुधवार को सुशांत की मौत के मामले में ही हरीश खान नाम के ड्रग पैडलर को भी अरेस्ट किया गया है। फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इससे पहले सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था। अधिकारी ने बताया था कि ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *