आज से फिर रद्द हो जाएंगी जेडी समेत चार पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें

रायपुर
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आने के बाद रेलवे प्रशासन ने 19 दिनों से बंद जेडी व पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को मंगलवार से शुरू किया था लेकिन मात्र दो ही दिन चलाने के बाद गुरुवार से जेडी समेत चार स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को फिर से बंद कर दिया जाएगा।

रद्द की जा रही ट्रेनों में 08119 इतवारी-छिंदवाड़ा पैसेंजर स्पेशल, 08120, छिंदवाड़ा-इतवारी दैनिक पैसेंजर स्पेशल, 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ दैनिक मेमू स्पेशल व 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर दैनिक मेमू स्पेशल 03 से 30 जून तक रद रहेंगी। वहीं 08709, रायपुर-डोंगरगढ़ दैनिक मेमू स्पेशल 29 जून तक और 08710, डोंगरगढ़-रायपुर दैनिक मेमू स्पेशल 04 से 30 जून तक नहीं चलेगी। 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा दैनिक मेमू स्पेशल तीन जून से व 08862, झारसुगुड़ा-गोंदिया दैनिक मेमू स्पेशल चार जून से 30 जून तक रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *