डीन ने मांगी उप कुलसचिव की अटेंडेंस की जानकारी

 

जबलपुर
 मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि के कुलपति से नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन ने एक उप कुलसचिव की अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त करने पत्र भेजा है। पत्र पहुंचने की खबर के बाद विवि से लेकर कॉलेज के गलियारों में चर्चा का दौर है। आखिर अब ये नया माजरा क्या है?

बता रहे सामान्य प्रक्रिया
अधिकारी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं, लेकिन जिस तरह की कानाफूसी चल रही है, वो अलग कहानी की ओर इशारा कर रही है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीके कसार ने विवि के कुलपति डॉ. टीएन दुबे को पत्र लिखकर विवि में प्रतिनियुक्ति पर उप कुलसचिव के पद पर गर्इं डॉ. तृप्ति गुप्ता की उपस्थिति के संबंध में जानकारी मांगी है। हाल ही में उक्त महिला उप कुलसचिव के खिलाफ कर्मचारी संघ और कर्मचारियों के उतरने के बाद इस पत्र का जारी होना चर्चा में है।

हर माह भेजना होगी अटेंडेंस
बताते हैं कि अब विवि को हर माह उक्त अधिकारी की उपस्थिति कॉलेज को भेजना होगी, लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक उनकी उपस्थिति के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है, जिसके चलते यह पत्र जारी किया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *