मंत्री सखलेचा का दौरा कार्यक्रम

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा रविवार 30 मई को प्रातः 10:30 बजे जावद जिला नीमच पहुँचेंगे।

मंत्री सखलेचा इस दिन प्रातः 11:00 बजे जनपद पंचायत जावद के सभागृह में ब्लॉक लेवल आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भाग लेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे मनासा कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन करेंगे। मंत्री सखलेचा सांय 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भी शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *