आंधी-पानी से पूरे बिहार में बिजली आपूर्ति बाधित, 500 खंभे टूटे

 बिहार 
आंधी के साथ हुई बारिश से पूरे बिहार में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। राज्यभर में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। ग्रामीण इलाके में दूसरे दिन भी आपूर्ति चरमराई रही। वहीं उत्तर बिहार के दर्जनभर से अधिक शहरी इलाकों में भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। आपूर्ति बाधित होने का मूल कारण राज्य भर में 500 से अधिक बिजली के पोलों का क्षतिग्रस्त होना भी रहा। वहीं आपूर्ति के दौरान बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होती रही। 

कंपनी अधिकारियों के अनुसार उत्तर बिहार में बिजली के तार पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से बिजली बहाल करने में कंपनी के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके का हाल जाने के बाद पेड़ों को हटाया गया तभी बिजली बहाल करने का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं 500 से अधिक खम्भों के गिरने व टूटने के कारण उसे ठीक करने के बाद ही बिजली बहाल हो सकी। कंपनी ने प्राथमिकता के तौर पर सबसे पहले शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल की। विशेषकर कोविड के लिए बने अस्पतालों में अभिलंब बिजली आपूर्ति कैसे बहाल हो, कंपनी ने इसकी कोशिश की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *