बुजुर्गों ने दिया पुलिस को आशीर्वाद, तो वहीं चिप्स के पैकेट पाकर चहक उठे बच्चों के चेहरे
डीआईजी एसपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने जरूरतमंदों को भोजन और बच्चों को चिप्स के पैकेट किये वितरित
छतरपुर
डीआइजी विवेक राज सिंह, एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट व बच्चों को चिप्स के पैकेट किए गए वितरित, पुलिस के द्वारा खाने के पैकेट पाकर जहां एक तरफ ग्रामीण खुश हुए तो वही पुलिस के हाथों से चिप्स के पैकेट पाकर बच्चे भी चहक उठे, ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक पुलिस को केवल अपराधियों को पकड़ते हुए ही देखा था लेकिन पुलिस की समाजसेवा और भूंखो को खाना खिलाते पहली बार देखा है, इस कोरोना आपदा में पुलिस द्वारा गरीब लोगों को भोजन खिलाकर पुनीत कार्य किया जा रहा है, ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी सहित पुलिस स्टाप को आशिर्बाद दिया, इस मौके पर एएसआई देवेंद्र यादव, एएसआई त्रिपाठी, आरक्षक रुपेश मौजूद रहे..
