श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर पूजा के बाद आस्था की डुबकी 

प्रयागराज
कोरोना वायरस महामारी के बीच देश भर में बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार आज यानी बुधवार 26 मई को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ भी किया। हालांकि, गंगा स्नान से संक्रमण फैलने की आशंका है, जिसके चलते पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है। शास्त्रों के अनुसार, जो लोग वैशाख स्नान नहीं कर पाए उन्हें माह के अंतिम दिन अर्थात् पूर्णिमा के दिन स्नानादि करके इसका पुण्य फल प्राप्त कर लेना चाहिए।

इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन कूर्म जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के भी अनेक उपाय किए जाते हैं और अकाल मृत्यु व रोगों से मुक्ति के लिए जलकुंभ का दान भी किया जाता है। 26 मई को ही खग्रास चंद्रग्रहण भी होगा हालांकियह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए उसके कोई सूतक आदि मानने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *