पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ा इजाफा
नई दिल्ली
मंगलवार को फिर से आम आदमी को झटका लगा है, तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। डीजल की कीमत में जहां 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल के दाम प्रति लीटर पर 23 पैसे बढ़े हैं। मालूम हो कि सोमवार को दाम स्थिर थे , जबकि संडे को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ था। बात दें मई में अब तक 13वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 13 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.47 रुपये और डीजल 3.19 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
