मुख्यमंत्रीचौहान द्वारा शोक व्यक्त
भोपाल
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने रतलाम के ग्राम गुणावद निवासी लांस नायक कन्हैयालाल जाट के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।जाट भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में पदस्थ थे। एक हादसे में वे शहीद हुए। मुख्यमंत्रीचौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके परिजनों को इस गहन दु:ख को सहने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।
