मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद अब आंध्र प्रदेश में लगवाएंगे ऑक्सीजन प्लांट्स 

 मुंबई 
सोनू सूद कोरोना महामारी में मसीहा बनकर उभरे हैं। आम लोगों से लेकर वो सेलिब्रिटीज तक की मदद करते देखे गए हैं। वो अस्पताल में बेड दिलाने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था कर रहे हैं। इस बीच सोनू कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि वो अपना पहला ऑक्सीजन प्लांट्स आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर में लगवाएंगे। सोनू सूद ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि कुरनूल के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल, आत्माकुर, नेल्लोर में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाया जाएगा।

ट्वीट कर कही ये बात
सोनू लिखते हैं कि 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे ऑक्सीजन प्लांट्स का पहला सेटअप आंध्र प्रदेश के कुरनूल सरकारी अस्पताल और एक जिला अस्पताल, आत्माकुर, नेल्लोर में अगले महीने जून में लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरे जरूरतमंद राज्यों में भी और प्लांट्स लगाए जाएंगे। भारत के ग्रामीण इलाकों को सपोर्ट करने का समय है।' 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *