5 अप्रैल के बाद सबसे कम दिल्ली में दर्ज किए गए कोरोना के नए केस 

 नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली में लगे लॉकडाउन को लगभग एक महीना पूरा हो गया है और अब यह रंग लाता दिख रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 3 हजार 846 नए मामले सामने आए हैं। यह पांच अप्रैल के बाद पहला मौका है जब दिल्ली में कोरोना के इतने कम मामले दर्ज किए गए हों। वहीं रिकवरी भी बढ़ गई है और नए केस के दोगुने से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 9 हजार 427 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि, दिल्ली में कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार डरा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी कोरोना ने 235 लोगों का जीवन लील लिया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में अब पॉजिटिविटी दर घटकर 7.61 फीसदी पर आ गई है। दिल्ली में #COVID19 के 3,846 नए मामले सामने आए हैं, कोरोना से 9,427 लोग ठीक हुए और 235 लोगों की मौतें हुई हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *