कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए लोग करवा रहे यज्ञ तो कहीं हो रही दुआ

 मेरठ 
 भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में भले ही गिरावत देखने को मिली है लेकिन इससे हो रही मौतों का आंकड़ा सबको हैरान कर रहा है। कोरोना के कहर के चलते देशभर का हर नागरिक परेशान है। कोई इससे मुक्ती के लिए यज्ञ करवा रहा है तो कोई रब से दुआ मांग रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के जागृति विहार सेक्टर नौ स्थित शिव मंदिर में मंगलवार शाम मोहल्ले के लोगों ने हवन किया और भगवान से कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। हवन में किरन राघव, हेमंत राघव, हिना, रीना आरोही राघव, राजेश कुमार राघव, हेमलता राघव, चित्रा मित्तल, कोसल, बबलू गुर्जर, रघुराज चौधरी ने आहुतियां दीं। दूसरी ओर, हापुड़ रोड स्थित मस्जिद में नमाज में कारी अफ्फान कासमी ने कोरोना संक्रमण के खात्मे और बीमार लोगों के सेहतमंद होने लिए दुआ कराई। 

वहीं, सुधीर रस्तोगी और शिप्रा रस्तोगी ने दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य लाभ के उपरांत बाबा को चोला चढ़ाया। देवेंद्र आर्य ने हवन किया। सेंट्रल मार्केट-जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री जितेंद्र कुमार अटू ने कहा कि आज विश्व को इस विभिषिका से केवल यज्ञों से ही मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *