18+ वालों को आज 10 विशेष केंद्रों पर ही टीका, 45 पार लोगों को सभी केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

पटना 
राजधानी पटना में टीके की कमी का असर दिखने लगा है। 18 से 45 उम्र वालों के लिए जिले के दस विशेष केंद्रों पर ही सोमवार को टीकाकरण होगा। हालांकि 45 पार को सभी केंद्रों पर टीका दिया जाएगा।रविवार को भी जिले के किसी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। सिविल सर्जन कार्यालय और प्रशासन का कहना है कि सेनेटाइजेशन के कारण रविवार को टीकाकरण केंद्र बंद रहे। वहीं, एक कारण पटना में टीका की कमी को भी माना जा रहा है। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि  सोमवार से सभी टीका केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 पार वालों को सिर्फ 10 बड़े विशेष केन्द्रों पर ही टीका दिया जाएगा जबकि 45 पार वालों को जिला के सभी केन्द्रों पर टीका मिलेगा। सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार 18 पार वालों के लिए टीका की जितनी जरूरत है, उतना मिल नहीं रहा है। पटना में प्रत्येक दिन 25000 डोज की जरूरत है जो मिल नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *