बिहार में हार्डकोर नक्सली अशोक राम गिरफ्तार, SSB के मिली सफलता 

मुजफ्फरपुर  
निर्माण कंपनियों से लेवी वसूलने वाले हार्डकोर नक्सली अशोक राम (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी के कंपनी कमांडर ऋतुराज व साहेबगंज थानेदार अनुप कुमार ने थाना क्षेत्र के बल्थी चौक से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्वी चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र के भूवन छपरा का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अशोक राम को मोतीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। 

मोतीपुर थाना पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शनिवार को उसे विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अशोक राम 2015 के जनवरी में मोतीपुर के सिंगला में लेवी नहीं देने पर स्टेट हाईवे बना रही निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *