मछली मारने के विवाद में बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर 
पारू थाना क्षेत्र के गौरा में मछली मारने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक 65 वर्षीय रामेश्वर साहनी की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात घटी। आरोपित भाई महेश साहनी मौके से फरार हो गया। दोनों भाई के परिवार के बीच तनाव की स्थिति बनी है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार बाया नदी में मछली मारने के विवाद में छोटे भाई महेश ने बड़े भाई रामेश्वर पर लाठी से हमला किया। परिजनों ने छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन महेश नहीं माना। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामेश्वर के शव को कब्जे में ले लिया है। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपित भाई महेश साहनी फरार है। मामले की शिकायत नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *