ज्वालामुखी से निकल रहा था धधकता लावा, पिज्जा बनाने लगा सनकी शख्स

ग्वाटेमाला सिटी
ग्वाटेमाला से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ज्वालामुखी के धधकते लावा में एक शख्स पिज्जा बना रहा है। ये वीडियो लैटिन अमेरिका के एक देश ग्वाटेमाला का है, जहां एक शख्स ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाते नजर आया है। सोशल मीडिया पर इस सनकी शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस शख्स को साहसी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे पागलपन बता रहे हैं। जो भी हो लेकिन ये वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ज्वालामुखी की आग में बनाया पिज्जा डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम है डेविड ग्रासिया और ये 34 साल का है।

 इसने ज्वालामुखी की आग में पिज्जा बनाने का पूरा वीडियो बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लोग काफी दिलचस्पी से इस वीडियो को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्वाटेमाला का पकाया ज्वालामुखी इसी साल फरवरी महीने में फिर से एक्टिव हो चुका है और इस ज्वालामुखी से अब भी लगातार लावा निकल रहा है। जिसमें डेविड ग्रासिया ने पिज्जा बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक डेविड ग्रासिया ने पिज्जा बनाने के लिए स्पेशल कपड़े पहने थे क्योंकि ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा काफी ज्यादा गर्मी दे रहा था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *