पायरेसी का शिकार हुई राधे: रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही इंटरनेट पर हुई लीक

सलमान खान स्टारर ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ दुनिया भर के सिनेमाघरों और ओटीटी-डीटीएच पर ‘पे पर व्यू’ सर्विस के तहत आज (13 मई) रिलीज की जा चुकी है। रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ‘राधे’ इंटरनेट पर लीक भी हो गई है। कई टोरेंट साइट्स और टेलिग्राम एप से ‘राधे’ के पायरेटेड वर्जन को फ्री देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं सलमान खान ने फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले ही एक वीडियो क्लिप जारी कर फैंस से अपील भी की थी कि पायरेसी से दूर रहें और फिल्म को सही प्लेटफॉर्म पर ही देखें। 55 साल के सलमान खान ने वीडियो में कहा था, पायरेसी से दूर रहें और फिल्म को सही प्लेटफॉर्म पर ही देखें। एक फिल्म को बनाने में कई लोगों की मेहनत लगती है। और यह बहुत दुख पहुंचाता है, जब कुछ लोग फिल्म को देखने के लिए चोरी का रास्ता अपनाते हैं।" वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘नो पायरेसी इन एंटरटेनमेंट।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *