कोविड वैक्सीनेशन-दिव्यांगजनों के लिए हो मोबाइल टीकाकरण केन्द्र

 भोपाल

आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक ने प्रदेश के दिव्यांगजनों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल टीकाकरण केन्द्र और ऑनलाइन वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के बजाए केन्द्र पर ही तुरंत पंजीयन की सुविधा की माँग की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त को भेजे पत्र में रजक ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों की सुरक्षा के सिलसिले में जारी नीति के पक्ष में उडीसा उच्च न्यायालय द्वारा दिव्यांगजनों को टीकाकरण में प्राथमिकता और विशेष व्यवस्था संबंधी निर्णय से भी अवगत कराया है।

रजक ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में दिव्यांगजन विभिन्न कारणों से ऑन लाइन पंजीकरण सुविधा का लाभ उठाने मे सक्षम नहीं है। दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर ही विशेष ऑफ लाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगों का वैक्सीनेशन मोबाइल टीकाकरण केन्द्र से हो। रजक ने कहा कि कई वैक्सीनेशन सेंटर पर दिव्यांग भी लंबी कतारों में खड़े हो रहें है। यह उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। विशेषकर दृष्टिबाधित दिव्यांगों के कई जगह स्पर्श का सहारा लेने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अत: उन्हें केन्द्र पर एक दिव्यांग सहायक भी उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *