कोविड-19 से लड़ने और कारोबार की निरंतरता बनाए रखने वेदांता एल्युमीनियम अपना रही स्मार्ट टेक्नोलॉजी
कोरबा
भारत में एल्युमीनियम और वैल्यू एडेड एल्युमीनियम उत्पादों की सबसे बड़ी उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम एंड पावर बिजनेस ने अपने कार्यबल को कोविड-19 से सुरक्षित रखने और विभिन्न उद्योगों में कच्चे माल के रूप में प्रयोग होने वाली रणनीतिक धातु एल्युमीनियम की सतत उत्पादकता सुनिश्चित रखने के लिए आधुनिकतम टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशंस को अपनाने की गति तेज कर दी है।
वेदांता एल्युमीनियम एंड पावर ने बेस्ट-इन-क्लास डिजिटल सॉल्यूशंस को अपनाते हुए अपने परिचालन को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए डिजिटल-फर्स्ट के तरीके पर कदम बढ़ाया है। साथ ही कंपनी दुनिया में ग्रीन मेटल एल्युमीनियम की अग्रणी उत्पादक बनने के लिए दक्षता बढ़ाने, लागत कम करने और कच्चे माल के उपभोग को कम करने में भी डिजिटल सॉल्यूशंस को अपनाने जोर दे रही है। अपने संयंत्रों में आॅटोमेशन और डिजिटलाइजेशन सॉल्यूशंस को अपनाने से कंपनी कई अहम उद्योगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम और वैल्यू एडेड उत्पाद बनाने में सक्षम हुई है, साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण (एचएसई) के मानकों पर भी कई कदम आगे बढ़ी है।
नेशनल टेक्नोलॉजी डे के मौके पर कंपनी के अजय कपूर ने कहा भारत में पिछले साल कोविड-19 महामारी फैलने के समय से ही हमने अपनी सभी एल्युमीनियम एंड पावर यूनिट्स में अपने कार्यबल की सुरक्षा के लिए बेस्ट-इन-क्लास डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंटेलीजेंट आॅटोमेशन और इनहाउस इनोवेशन को अपनाने की गति तेज कर दी थी। देश में कुछ अहम सेक्टर्स के लिए रणनीतिक कच्चे माल के रूप में उपयोग होने वाली धातु एल्युमीनियम के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम लोगों के साथ भी कारोबार की निरंतरता बनी रहे, जिससे अर्थव्यवस्था का पहिया चलता रहे। देशभर में महामारी के तेज प्रसार को देखते हुए कोविड ट्रीटमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं क्वारंटाइन की सुविधा को बढ़ाने के साथ-साथ हमने परिचालन को जारी रखने में इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत को कम करने व टेक्नोलॉजी के पूर्ण उपयोग की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।
कंपनी ने अपने संयंत्रों में अब तक 7500 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया है और कोविड केयर सेंटर्स एवं क्वारंटाइन सेंटर्स की क्षमता भी बढ़ाई है, जहां पर्याप्त मेडिकल स्टाफ और इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे संक्रमित लोगों की पर्याप्त देखभाल सुनिश्चित होती है। वेदांता अपने परिचालन क्षेत्रों में टेस्टिंग किट, दवाओं, मेडिकल गियर, आॅक्सीजन/आॅक्सीजन सिलेंडर आदि की जरूरत में मदद के लिए स्थानीय जिला प्रशासनों का भी सहयोग कर रही है।
