कोरोना महामारी में नागरिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए RSS चलाएगा ये अभियान

नई दिल्ली
सिविल सोसाइटी की पहल पर बनी कोविड रेस्पॉन्स टीम कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों का मनोबल ऊंचा रखने और माहौल सकारात्मक बनाए रखने के लिए समाज के कई स्टेकहोल्डर्स को एक प्लेटफॉर्म पर ला रहा है। इसके तहत धार्मिक,आध्यात्मिक, बिजनेस, परोपकार के कार्यों में लगे लोगों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का 5 दिनों तक एक लेक्चर सीरीज आयोजित करवाया जा रहा है। 11 मई से 15 मई तक चलने वाले इस वर्चुअल सत्र को 'पॉजिटिविटी अनलिमिटेड' का नाम दिया गया है, जिसके जरिए देश में कोरोना संकट के दौरान समाज के बीच सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की जाएगी। 

मंगलवार से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र के दिग्गज लोगों को मनोबल ऊंचा रखने के टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम में जो बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं, उनमें सद्गुरु जग्गी वासुदेव, पूज्य आचार्य प्रमाणसागर, आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर, विप्रो के अजीम प्रेमजी, शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती, सोनल मानसिंह, आचार्य विद्यासागर और महंत ग्यानदेव सिंह शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जारी आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, 'इस व्याख्यान श्रृंखला का समापन 15 मई को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के संबोधन के साथ होगा।' इस व्याख्यानमाला का प्रसारण हर दिन शाम 4.30 बजे से 5 बजे तक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *