भाजपा माना मंडल कर रही है सूखे अनाज का वितरण

रायपुर
भाजपा माना मंडल द्वारा दीनदयाल खाद्यान सहायता प्रारंभ की गई है। इसके तहत जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी और मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में माना मंडल के कार्यकतार्ओं द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है उनको चिन्हांकित कर सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल से भेंटकर दी गई।

श्री अग्रवाल ने भाजपा माना मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना के माध्यम से ईश्वर ने हमे सेवा का अवसर दिया है और हमे इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए जिन व्यक्तियों को मदद की आवश्यकता है उन तक तत्काल मदद पहुंचाई जानी चाहिए क्योंकि नर सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने बंगले में मौजूद जरूरतमंदों को राहत सामाग्री भी वितरित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री बिंदु माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, छाया पार्षद विलास सुतार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, मेघूराम साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *