टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की हुई टीम में वापसी

 नई दिल्ली  
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जबकि हनुमा विहारी को भी टीम में जगह दी गई है। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल को टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 
 
 भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज रद्द होने के चलते न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच पहले लॉर्ड्स के मैदान खेला जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसको साउथैम्पटन में करवाने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *