9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी 28 ट्रेनें अगले आदेश तक बंद
नई दिल्ली
कोरोना की दूसरी लहर के कहर और कई राज्यों में पाबंदियों के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। उत्तरी रेलवे ने 9 मई से राजधानी, शताब्दी, और दुरंतों एक्सप्रेस जैसी 28 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तरी रेलवे ने कम यात्रियों और कोविड केसों में इजाफे की वजह से इन ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।
