मामा-भांजे की अपहरण के बाद हत्या 

 उरई                            
उत्तर प्रदेश के उरई में चार दिन पहले लापता हुए मामा और भांजे की हत्या कर दी गई। पहचान न हो इसलिए कातिलों ने हत्या के बाद शवों को जला दिया। सिरसा कलार क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात उनके शव बरामद हुए। दोनों के पहचान जूतों व कड़े से हुई। दोनों के लापता होने के बाद से ही उनके परिजन कोतवाली के चक्कर लगा रहे थे, पुलिस ने आरोपितों को पकड़ना तो दूर गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। दोनों के शव मिलने के बाद भी घटना को लेकर पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई, कोतवाली में बैठे मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

कांशीराम कालोनी निवासी राशिद (25) और उसके मामा इंदिरा नगर निवासी नसीम (22) 29 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। दोनों कोंच बस स्टैंड पर चूड़ी की दुकान पर बैठते थे। घटना वाले दिन ही नसीम की मां कपूरी एवं राशिद की मां भूरी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर अपने बेटों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी। तहरीर में इंदिरा नगर निवासी रफीक और अनीश को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों ने बेटों के उठा ले जाने की धमकी दी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *