70 साल की माँ, 8 साल की बेटी, भाई-भाभी सहित पत्नी संग अनुज शर्मा ने जीती कोरोना से जंग

रायपुर। पद्मश्री की विजता व छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए और एक समय उनका आॅक्सीजन लेवल 88 तक डाउन हो गया था लेकिन वे इससे घबराए नहीं बल्कि डटकर सामना किया और 70 साल की मां, भाई-भाभी, पत्नी, घर का स्टाफ और उनके 12 और 8 साल के बेटे ने कोरोना की जंग जीत ली हैं। परिवार के कुछ सदस्यों ने होम आइसोलेशन व कुछ ने अस्पताल में इलाज करवाकर यह जंग जीती हैं। परिवार के 10 लोग इसकी चपेट में आए थे। 

17 अप्रैल को अभिनेता अनुज शर्मा कोरोना की चपेट में आए थे और उनके साथ माँ देहुति शर्मा, पत्नी डॉ स्मिता शर्मा, अनुमिता शर्मा (12), आरुग शर्मा (8 साल), भाई-भाभी व उनके कुछ स्टाफ संक्रमित हो गए थे। अचानक आॅक्सीजन लेवल 88 तक डाउन होने की वजह से रायपुर के एनएच एमएमआई हॉस्पिटल में तीन दिन पहले ही भर्ती हुए थे और गुरुवार की रात वे कोरोना की जंग जीतकर घर लौट आए। परिवार के सभी लोग संक्रमित हो गए तो मुझे काफी टेंशन हो रही थी क्योंकि भाभी, मैं और मेरी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड?े की वजह से हमें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दिमाग में यही बात आ रही थी कि कैसे सब ठीक हो। मगर शांत दिमाग से हमने इस स्थिति को सम्हाला और डॉक्टर्स की निगरानी और सलाह से परिवार के लोग दवा ले रहे थे। समझ आया कि दवा समय पर लेना, समय पर जांच करवाकर उपचार में जुट जाना बेहद जरूरी है। इसी वजह से अब परिवार के सभी लोग और मैं ठीक हो पाए हैं और सभी 17 दिनों तक के लिए होम आइसोलेट हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *