व्यवस्था, संसाधन, समन्वय की जिम्मेदारी तत्काल संभालें मंत्री

भोपाल
जिन मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंपे गए हैं, उनसे सीएम चौहान ने यह भी कहा है कि जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय, बैठक आदि की जिम्मेदारी उन्हें संभालना है। जिलों में कोविड केयर सेंटर बनाने की रूपरेखा, आक्सीजन की उपलब्धता, बेड संख्या में वृद्धि, दवा आपूर्ति आदि की जिम्मेदारी का भी मंत्री ध्यान रखेंगे और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। सीएम ने मंत्रियों को तत्काल काम में जुट जाने को कहा है।

सीएम शिवराज ने कुछ मंत्रियों पर अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें तीन-तीन जिलों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, कटनी और छतरपुर, बिसाहू लाल सिंह को अनूपपुर, शहडोल व सीधी, मीना सिंह को उमरिया, मंडला व डिंडोरी, कमल पटेल को हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, राम खेलावन पटेल को रीवा, सतना और सिंगरौली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मंत्री गोपाल भार्गव सागर व नरसिंहपुर, तुलसी सिलावट को इंदौर, जगदीश देवड़ा को मंदसौर व रतलाम, महेंद्र सिंह सिसोदिया को गुना व राजगढ़, ओपी सखलेचा को नीमच, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, हरदीप सिंह डंग को खरगोन व झाबुआ, उषा ठाकुर देवास, भारत सिंह कुशवाह मुरैना व श्योपुर, रामकिशोर कांवरे बालाघाट, सिवनी और ओपीएस भदौरिया को भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह को दमोह, प्रभुराम चौधरी को रायसेन-विदिशा, यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी व दतिया, प्रेम सिंह पटेल को बड़वानी, अरविन्द भदौरिया को छिंदवाड़ा और जबलपुर, कुंवर विजय शाह को खंडवा व बुरहानपुर, डॉ मोहन यादव को उज्जैन, राजवर्धन सिंह को अलीराजपुर व धार, इंदर सिंह परमार को शाजापुर व आगर मालवा, बृजेन्द्र सिंह यादव को अशोकनगर, सुरेश धाकड़ को निवाड़ी व टीकमगढ़ जिले की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।

मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बंगाल में होने और गोविन्द सिंह राजपूत के अस्वस्थ होने के चलते उन्हें फिलहाल कोई जिला प्रभार के रूप में नहीं सौंपा गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंत्रियों को संकट में अच्छा काम करके दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *