महाराष्ट्र में आज से 4 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडान लग सकता है

मुंबई
 पूरे महाराष्ट्र  में शनिवार को संपूर्ण लॉकडान (Complete Lockdown) लगाए जाने का ऐलान हो सकता है. आज  महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास पर एक बैठक होने जा रही है, जिसमें पिछले साल की तरह लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाएगा.
3-4 हफ्ते का लगेगा लॉकडाउन!

लॉकडाउन के फैसले पर चर्चा के लिए राज्य के सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया है. बैठक में महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल तीनों पार्टियां के नेताओं समेत भाजपा, एमएनएस, आपीआई, सपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, राज्य में 3 से 4 हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है. फिलहाल महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन का आदेश लागू है. सरकार ने पहले ही साफ कर दिया कि अगर कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आती है तो सरकार नए सिरे से पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर सकती है.

आज से लग जाएगा वीकेंड लॉकडाउन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हफ्ते के 7 दिन नाइट कर्फ्यू और वीकेंड पर लॉकडाउन का आदेश लागू है. सरकार के आदेशानुसार, शुक्रवार रात 8 बजे से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत होगी जो सोमवार की सुबह 7 बजे तक रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं में शामिल चीजें जैसे मेडिकल, किराना, फल, दूध की दुकान को खोलने की इजाजत होगी. जबकि होटलों से सिर्फ पार्सल सुविधा का अनुमति होगी.

6 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट देने पर रोक

कोरोना प्रसार को रोकने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत मुंबई के 6 रेलवे स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोक रोक लगा दी गई है. सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया, मुंबई में लोकनायक तिलक टर्मिनल (LTT), कल्याण, ठाणे, दादर, पनवेल, छत्रपति शिवाजी महाराज ​टर्मिनल्स (CSMT) पर आज से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोक लगा दी गई है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *