नक्सलियों ने किया मितानिन ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण

बीजापुर। बीजापुर में मितानिन ट्रेनर सहित 3 महिलाओं का नक्सलियों ने गुरुवार देर रात अपहरण कर लिया है। महिलाओं को बांधकर नक्सली अपने साथ ले गए हैं। सीएमएचओ ने मितानिन ट्रेनर को अगवा किए जाने की पुष्टि की है। वहीं बीजापुर के एसपी कमल लोचन कश्यप का कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है। इस घटना को लेकर कन्फर्म कर रहे हैं।

मामला गंगालूर क्षेत्र के कमकानार का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे नक्सलियों ने तीनों महिलाओं का अपहरण किया है। नक्सली अपने साथ मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले गए हैं। वहीं, दोनों अन्य महिलाओं के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं।संभावना जतायी जा रही है कि नक्सलियों के कुछ साथी घायल होंगे जिन्हे स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए इन महिला कर्मियों का अपहरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *