मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मुंबई में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच कई सेलेब्स मालदीव छुट्टीयां मनाने पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अब मालदीव पहुंच गई हैं। मालदीव पहुंचकर जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वह अपने दोस्तों संग मालदीव पहुंची हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं। येलो ड्रेस में जाह्नवी बीच के किनारे क्वालिटी समय बिताती दिख रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई सितारे मालदीव घूमने पहुंचे हैं। इन सितारों में दीया मिर्जा, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, नेहा धूपिया, श्रद्धा कपूर जैसे कई सितारे शुमार हैं। जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म रूही में नजर आई थीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में शुमार थे। जाह्नवी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *