शिक्षिकाओं की ड्यूटी 80 किलोमीटर दूर लगा दी गई है
अमेठी
मतदान कार्मिक ड्यूटी लगाने के नाम पर अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही शिक्षिकाओं की ड्यूटी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगा दी गई है। मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है। निर्वाचन कार्य के लिए इस समय कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
ड्यूटी में तरह तरह की अनियमितताएं सामने आ रही है। गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अगुवाई में शिक्षक नेताओं ने कहा कि कई शिक्षकों की ड्यूटी 80 किलोमीटर दूर लगा दी गई है। जो उनके लिए बेहद असुविधाजनक है। वहीं जो पति-पत्नी दोनों ही शिक्षक है।
उनकी दोनों की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे उनके सामने काफी समस्या आ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि कई शिक्षकों की पुत्रियों -पुत्रों की शादी उसी दिन है। जबकि उनकी ड्यूटी लगा दी गई है, ऐसे में उन्हें ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने मांगों के न्यायोचित निराकरण का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर अरुण सिंह, विवेक शुक्ला, पंकज शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
