हाथी के बच्चे ने मालिक से की खेलने की जिद 

 नई दिल्ली  
हाथी के बच्चे किसे पसंद नहीं होते? ऐसे में कुछ शरारती हाथी के बच्चे तो सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे ही एक शरारती हाथी के बच्चे का वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाथी का एक बच्चा बड़े ही क्यूट करीके से अपने मालिक से जिद्द करता दिखाई देता है कि वह उसके साथ खेले। यह वीडियो बेहद प्यारा है, लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि हाथी का बच्चा अपने मालिक को अपनी सूंड से पकड़कर अपने साथ खेलने के लिए कहता है। मालिक काम करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद हाथी का यह प्यारा सा बच्चा मालिक से भागकर अपनी मां के पीछे छुप जाता है।

इसके बाद वह फिर भागकर मालिक के पास आता है और उसे परेशान करना शुरू कर देता है। इतनी कोशिशों के बाद आखिरकार हाथी का प्यारा और मासूम सा बच्चा जीत जाता है और अपने मालिक को अपने साथ खेलने के लिए मना लेता है। अपने मालिक को गिराकर वह उसके ऊपर बैठ जाता है इस वीडियो को ट्विटर पर ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। अनुपम खेर जैसी बड़ी हस्तियों ने भी इस वीडियो को पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *