कोरोना से दो सागे भाई सहित, कांग्रेस सचिव व ट्रैवल्स संचालक की मौत

दुर्ग। दुर्ग जिले में कोरोना के कहर से मरने वालों का आंकड़ा दिनों ही दिन बढ़ते जा रहा है। ताजा मामले में भिलाई नगर के बजरंग पारा के कोहका में रहने वाले दो सगे भाईयों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, ट्रेवल्स संचालक वं एक प्रतिष्ठित नागरिक की कोरोना से दो दिनों मौत हो गई।
बजरंग पारा कोहका निवासी दो सगे भाइयों में लक्ष्मी नारायण शुक्ला 62 वर्ष एवं उनके छोटे भाई व्यास नारायण शुक्ला 56 वर्ष की कल इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ग्राम कुरूद निवासी वर्तमान में दलीप परिसर कैलाश नगर में रह रहे  67 वर्षीय कृष्ण कुमार गुप्ता का मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के जिला सचिव आकाश जायसवाल की कोरोना से मौत हुई है। तीन दिन पहले ही उन्हें हाइटेक अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रैवल्स संचालक नेहरू नगर निवासी ओंकारनाथ तिवारी का आज सुबह इलाज के दौरान स्मृति नगर स्थित हाईटेक अस्पताल में निधन हो गया, वे प्रसिद्ध बॉक्सिंग खिलाड़ी गुरुप्रसाद तिवारी के छोटे भाई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *