भतीजे-भतीजी की हत्या कर चाचा ने लगाई फांसी

जांजगीर चाम्पा
अपने भतीजे व भतीजी की नृशंसतापूर्वक हत्या करने के पश्चात चाचा ने स्वंय भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पकर घटनासिल पर पहुंची पुलिस ने तीनों लाशें को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह लोमहर्षक हत्याकांड पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों नवापारा का है। पुलिस और परिजनों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार भैसों नवापारा निवासी मानेश गौरहा की पत्नी दो साल पहले रिश्ते के भतीजे नागेश गौरहा के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ कर भाग गई थी, जिसकी वजह से मानेश उस परिवार से रंजिश रखता था और इसी रंजिश के चलते मानेश ने अपने रिश्ते के भतीजे-भतीजी आलोक गौरहा 10 वर्ष और मधु गौरहा 19 वर्ष की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर कर नृशंस हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद को फांसी के फंदे से लटका कर अपनी भी जान दे दी। बताया जाता है कि दोनों मृतक अभी नाबालिग थे उनके माता-पिता दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों भाई बहन अकेले ही घर में रहते थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *