24 घंटे में 3178 केस, शिवराज मास्क लगाने का अनाउंसमेंट करने खुद निकलेंगे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से लोगों को जागरुक करने के लिए अब खुद सडक पर मोर्चा संभालेंगे। वे सोमवार से रोज अगले पांच दिन तक  शाम 6 बजे एक घंटा गाड़ी पर निकलकर लाउडस्पीकर से लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मार्टसिटी पार्क में पौधरोपण के बाद पत्रकारों से कहा कि विधायक सांसद भी अपने अपने क्षेत्रों में ये अभियान चलाएं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि महाराष्ट के बाद अब छत्तीसगढ़ से लगे क्षेत्रों की सीमा को भी सील किया जाएगा।

चौहान ने कहा है कि दुकानदार भी मास्क नहीं तो सामान नहीं अभियान चलाएं। गौरतलब है कि मप्र में बीते 24 घंटो में मिले 3178 संक्रमितों ने बीते एक साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में इंदौर में 737, भोपाल में 526, जबलपुर में 224, ग्वालियर में 120, उज्जैन में 94, शाजापुर में 86, खरगोन में 78 नए मरीज मिले हैं।  

कोरोना के टीकाकरण का नेताओं ने राजनीतिकरण कर दिया। भोपाल में नेताओं के दबाव में कई ऐसे हितग्राहियों को टीके लगा दिए गए जिनकी आयु 45 वर्ष से कम है। देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। केन्द्र सरकार के कोविन डेटाबेस में हेल्थकेयर वर्कर्स के आंकड़ों में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी बीते कुछ दिनों में देखी गई इसके बाद शनिवार को ही केन्द्र सरकार ने कोविन पोर्टल से हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के रजिस्टेÑशन की प्रक्रिया बंद कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *