कुंभ पर छाए कोरोना के बादल, 4 दिन में मिले 300 कोरोना मरीज

 हरिद्वार
 3 या 4 दिन की बात करें तो करीब 300 कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच गई है। कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को कुंभ मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया हुआ है। इसके अलावा मेले में कोरोना वायरस गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्री जो गुजरात से आए थे जो कि सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उन सभी को मेला अस्पताल में रखा गया है। 

मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर जगह थर्मल स्कैनिंग सुविधा की गई है। शनिवार को कृष्ण आश्रम में 7 साधु-सत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुंभ पर छाए कोरोना के बादल, 4 दिन में मिले 300 कोरोना मरीज 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर पहला शाही स्नान होगा। 3 APR कोरोना वायरस का खतरा है, ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार स्नान से कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *