82 वर्षीय बुजुर्ग की अद्भुत प्रेम कहानी, जिन्हें 82 वर्ष की उम्र में मिलने जा रहा है अपना पहला प्यार

 
जयपुर

आपने फिल्मों में सुना होगा और किताबों में भी पढ़ा होगा कि पहला प्यार कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे है उसने इस बात को काफी हद तक साबित कर दिया है। यह घटना राजस्थान के एक भूतिया गांव कुलधरा की है, जहां के रहने वाले एक गेटकीपर को 50 साल बाद अपना प्यार वापस मिल गया। बात 70 के दशक की है, जब ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक लड़की राजस्थान में घूमने आई थी, वहां कुछ दिन समय बिताने के दौरान वह लड़की एक गेटकीपर के प्यार में पड़ गई। लेकिन कुछ समय बाद उसे अपने वतन वापस जाना पड़ा और इस कारण दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए। लेकिन यह असामान्य कहानी, कि कैसे वो प्यार में पड़े, जुदा हुए और फिर 50 साल एक-दूसरे से मिल गए, आपको भौचक्का कर देगी।
 
मैं 30 साल का था जब में मरीना से मिला था। वह ऊंट की सवारी के लिए जैसलमेर आई हुई थी। वह 5 दिन की यात्रा पर थी और मैंने उसे बताया कि कैसे ऊंट पर सवारी की जाती है। यह 1970 का दौर था। उन दिनों भी प्यार पहली नजर में हो जाता था और ऐसा हुआ भी। हम दोनों को भी एक-दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था। मरीना की पूरी यात्रा के दौरान हम दोनों की आंखें एक पल के लिए भी एक दूसरे से नहीं हटीं।
 
बुजुर्ग ने कहा कि आखिर वो दिन आ ही गया जब मरीना को अपने वतन वापस लौटना था। लेकिन मरीना ने जाते जाते मुझे वो तीन जादूई शब्द बोले जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मरीना ने जाने से पहले मुझे आई लव यू कहा। मैं ऊपर से नीचे तक पूरी तरह लाल हो गया था। इससे पहले मुझे कभी इतनी खुशी नहीं हुई थी। मैं उन दिनों को कभी नहीं भुला सकता। मैं इस बात को लेकर बहुत शर्मिंदा था कि मैं उसके आई लव यू कहने पर कोई जवाब नहीं दे सका था। लेकिन वो मेरा इरादा समझ गई थी। बुजुर्ग ने कहा कि वो मुझसे दूर चली गई थी, लेकिन वो हर हफ्ते मुझे चिट्ठी लिखा करती थी। और कुछ ही समय बाद मरीना ने मुझे ऑस्ट्रेलिया आने को कहा। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं सातवें आसमान पर था।

अपने परिवार को बिना बताए मैंने 30 हजार रुपए उधार लिये और मेलबर्न का टिकट खरीदा, वीजा का इंतजाम कि और मरीना के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरी। वो तीन महीने मेरे लिए जादू भरे थे। उसने मुझे अंग्रेजी सिखाई और मैंने उसे राजस्थानी घूमर डांस सिखाया। उसने मुझसे कहा कि चलो शादी कर लेते हैं और फिर ऑस्ट्रेलिया में ही एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताएंगे। यह मेरे लिए थोड़ी संकट की घड़ी थी। मैं अपनी मातृभूमि को छोड़ना नहीं चाहता था और वह भारत में रहना नहीं चाहती थी। आखिरकार मैंने उससे कहा कि ऐसा ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकता और हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *