एक्टिव सर्विलांस दलों को उनके ग्रिड में सर्वे का कार्य करने के निर्देश
रायपुर
कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने रायपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग तथा क्षेत्र अंतर्गत एक्टिव सर्विलांस करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि मुकेश कोठारी, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर 7999597069 को जिला स्तर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये अशोक कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग रायपुर (मो.9893943474), जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर तथा श्रीमती मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर (9425516797) को उन्हें समुचित सहयोग प्रदान करने हेतु आदेशित करते हुये प्रभारी अधिकारी-सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्ति करते हुये दल के गठन हेतु निर्देशित किया गया था। उनके द्वारा अपने क्षेत्रों में दलों का गठन कर एक्टिव सर्विलांस का कार्य पूर्व में कराया गया है। इसी परिपे्रक्ष में फिर से एक्टिव सर्विलांस दल को उनके ग्रिड में सर्वे हेतु भेजते हुए सर्वे का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
