एम्स भोपाल में 380 नर्सिंग अधिकारियों को वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया

भोपाल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में विकास के एक महत्वपूर्ण चरण में, 380 नर्सिंग अधिकारियों को वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है । यह पदोन्नति स्वास्थ्य सेवा संस्थान और उसके रोगियों के प्रति उनके असाधारण समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को प्रदर्शित करती है ।

एम्स के नर्सिंग अधिकारियों रामनिवास भांभू, अनुराग, कन्हैया टेलर, मनमोहन, सुमित, रवींद्र, बुद्धिप्रकाश आदि के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की । उन्होंने सभी पदोन्नत नर्सिंग अधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और करियर के दौरान मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए कार्यपालक निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यपालक निदेशक ने पदोन्नत नर्सिंग अधिकारियों को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उन्हे भविष्य में इसी प्रकार कार्य करने की प्रेरणा दी । कार्यपालक निदेशक ने रोगी देखभाल प्रदान करने और अस्पताल के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने में नर्सिंग अधिकारियों द्वारा कड़ी मेहनत और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की । उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में नर्सों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और उन्हें पेशेवर विकास के लिए निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *