छोड़ दें रेड मीट… अंदर ही अंदर कर रहा किडनी खराब
कई लोग गुप्त रहकर दूसरों की मदद करते हैं। ऐसे लोग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन वह कभी सामने नहीं आते। जब वह हमारे जीवन से चले जाते हैं, तब हमें उनकी बहुत कमी महसूस होती है। हमारी किडनी भी कुछ इसी तरह की हैं।
शरीर के जरूरी अंगों की बात करेंगे तो शायद ही कुछ लोगों की लिस्ट में किडनी भी होगी। लेकिन किडनी हमारे शरीर में कितना महत्वपूर्ण कार्य करती है, यह बात भी किसी से छिपी नहीं है। अगर आप समग्र स्वास्थ्य की बात करते हैं तो सबसे पहले किडनी का स्वस्थ होना जरूरी है, क्योंकि अगर किडनी स्वस्थ नहीं होंगी तो व्यक्ति बहुत बीमार हो सकता है।
इसलिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको अपनी किडनी को भी स्वस्थ रखना होगा। किडनी दिन-रात काम करके चुपचाप शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती रहती है। किडनी का स्वास्थ आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन पर भी निर्भर करता है। आपके दैनिक आहार में कई चीजें ऐसी हैं, जो गुपचुप तरीके से आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं। यह किडनी को इतना नुकसान पहुंचाती हैं कि किडनी काम करना तक बंद कर देती हैं।
रेड मीट के सेवन से करें तौबा
डेयरी उत्पादों की ही तरह रेड मीट में भी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। प्रोटीन के साथ ही आपको यह समझने की भी आवश्यकता है कि हमारे शरीर को मांस को पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इस मेहनत का सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है। रेड मीट का सेवन किडनी के कार्य को और मुश्किल कर देता है।
अधिक नमक का सेवन न करें
नमक हमारे खाने में स्वाद लेकर आता है और कई अन्य मिनरल की तरह नमक भी हमारे स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी खनिज है। नमक में सोडियम होता, जिसकी सही मात्रा के सेवन से थायराइड हार्मोन को संतुलित रखने में मदद मिलती है। यही नहीं यह पोटैशियम के साथ मिलकर शरीर में पानी की उचित मात्रा को बनाए रखने में भी मदद करता है. कुछ लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है और यही आदत उनकी किडनी के लिए नुकसानदायक साबित होती है. ज्यादा मात्रा में नमक खाने से यह शरीर में पानी की मात्रा बढ़ा देती है, जिसकी वजह से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ज्यादा दबाव के कारण किडनी खराब भी हो सकती है. इसके अलावा अधिक नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है.
शराब का सेवन न करें
शराब पीने के लिए लोग कई तरह के बहाने बनाते हैं। कभी खुशी में तो कभी गम में शराब का सेवन करते हैं। शराब एक सामाजिक बुराई होने के साथ ही आपके शरीर के लिए भी नुकसानदायक होती है। खासतौर पर शराब किडनी के स्वास्थ्य को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती है। शराब के अत्यधिक सेवन से किडनी खराब हो सकती हैं और किडनी को अपने दैनिक कार्य करने में भि दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किडनी के ठीक तरह से काम न करने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे आपके शरीर के अन्य अंगों की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ता है
