पॉप सिंगर शकीरा को होगी 8 साल की जेल!

कोलम्बियाई पॉप सिंगर शकीरा मुश्किल में आ फंसी हैं। सिंगर को टैक्स की धोखाधड़ी के आरोप में स्पेन में 8 साल की जेल की सजा मिलने की संभावना है। शकीरा पर 2012 और 2014 के बीच टैक्स को लेकर स्पेनिश टैक्स ऑफिस को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, सिंगर को स्पेनिश प्रोस्टेक्यूटर ने एक सौदे की पेशकश की थी लेकिन आरोपों को निपटाने के लिए शकीरा ने इसे स्वीकार करने के बजाय इसकी जांच करने का ऑप्शन चुना। एक पीआर बयान में उल्लेख किया गया है कि शकीरा अपनी बेगुनाही पर भरोसा करती हैं और इस मुद्दे को कानून के हाथों में छोड़ने का विकल्प चुनती हैं। हालांकि, अभी मुकदमे की कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

स्पेनिश प्रोस्टेक्यूटर ने शुक्रवार को कहा कि वे सुपरस्टार शकीरा के खिलाफ आठ साल से अधिक की जेल की सजा की मांग करेंगे, क्योंकि उन्होंने टैक्स चोरी के आरोपों पर एक याचिका को खारिज कर दिया था। वो 45 वर्षीय ‘हिप्स डोंट लाइ’ सिंगर से लगभग 24 मिलियन यूरो का जुर्माना भी मांगेंगे, जिसमें उन्होंने स्पेनिश टैक्स ऑफिस को धोखा देने का आरोप लगाया है।

कोर्ट तक जाना चाहती हैं सिंगर
शकीरा ने 60 मिलियन से अधिक एल्बम बेचे हैं। सिंगर ने बुधवार को अपने वकीलों के जरिए एक बयान में यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि वह अपनी बेगुनाही के बारे में पूरी तरह से निश्चित हैं। उन्होंने मामले को अदालत में ले जाने देने का फैसला किया है। उन्हें विश्वास है कि वह बेगुनाह साबित होंगी। अदालत के लिए एक ऑफिशियल रेफरल की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, न ही जांच की तारीख निर्धारित की गई है।

क्या हुआ था?
प्रोस्टेक्यूटर का कहना है कि शकीरा 2011 में स्पेन चली गईं जब एफसी बार्सिलोना के डिफेंडर जेरार्ड पिक के साथ उनका रिश्ता सबके सामने आ गया। लेकिन उन्होंने 2015 तक बहामास में टैक्स रेजिडेंसी बनाए रखा। कपल ने जून में अलग होने की घोषणा की।

शकीरा के वकीलों की पेशी
शकीरा 2013 से 2014 के बीच सिंगिंग कॉम्पिटिशन शो में थीं। उनके वकीलों का कहना है कि 2014 तक उन्होंने अपना अधिकांश पैसा इंटरनेशनल दौरों से कमाया। 2015 में ही वो स्पेन चली गईं और सभी टैक्सों को पे किया। वह कहती हैं कि उन्होंने स्पेनिश टैक्स अधिकारियों को 17.2 मिलियन यूरो का भुगतान किया है और उनके पास अब कोई कर्ज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *